सोनीपत: गांव गुढ़ा में 4 एकड़ में विकसित अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, 10 डीपीसी व बाउंड्री वॉल ध्वस्त

सोनीपत, राजेश आहूजा | वेब वार्ता

जिले में अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए गांव गुढ़ा की राजस्व संपदा में विकसित की जा रही 4 एकड़ की अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर कार्रवाई की। शुक्रवार को की गई इस कार्रवाई में कई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया गया।

जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह ने बताया कि उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार अवैध कॉलोनियों को प्रारंभिक चरण में ही समाप्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

क्या-क्या तोड़ा गया?

कार्रवाई के दौरान अवैध कॉलोनी में निम्न निर्माणों को ध्वस्त किया गया —

  • 10 डीपीसी (DPC)
  • 4 बाउंड्री वॉल
  • सीवरेज सिस्टम
  • सीसी टाइल्स रोड का नेटवर्क

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति विकसित की जा रही किसी भी कॉलोनी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीटीपी की आमजन से अपील

डीटीपी अजमेर सिंह ने नागरिकों से अपील की कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार की ओर से सड़क, पानी, सीवरेज या बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जातीं।

उन्होंने कहा कि प्लॉट खरीदने से पहले यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है या नहीं।

एफआईआर दर्ज होगी

डीटीपी ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध कॉलोनी निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी विकसित करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा सभी क्षेत्रों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है।

संपर्क सूत्र

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: जिला नगर योजनाकार कार्यालय, प्रथम तल, एचएसवीपी कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-15, सोनीपत

👉 जिला और प्रशासनिक खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप्प चैनल को फॉलो करें – Web Varta

ये भी पढ़ें: सोनीपत में 8 किसानों के सपनों को लगे पंख, ट्रैक्टर सब्सिडी के लिए निकला ऑनलाइन ड्रॉ, मिलेंगे 3 लाख रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles