कांग्रेस सेवादल संस्थापक डॉ. एन.एस. हार्डीकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा कांग्रेस भवन, सोनीपत में सेवादल संस्थापक डॉ. एन.एस. हार्डीकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ईसाक मदार ने डॉ. हार्डीकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हिन्दुस्तान सेवादल की स्थापना की थी, जो कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। बाद में इसका नाम बदलकर कांग्रेस सेवादल कर दिया गया।

उन्होंने कहा,

“डॉ. हार्डीकर एक महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। बंगाल विभाजन के समय उन्होंने आर्य बाल दल का गठन करके विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस सेवादल संस्थापक और कांग्रेस के अग्रणी सिपाही के रूप में उनकी सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा।”

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

  • प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा एडवोकेट

  • शहरी जिलाध्यक्ष कमल दीवान

  • ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया

  • एससी विभाग जिलाध्यक्ष दयानंद वाल्मीकि

  • कार्यालय सचिव प्रेमनारायण गुप्ता

  • सतपाल चौहान, जयवीर आंतिल

  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कौशिक

  • जिला महासचिव श्रीभगवान, सतनाम

  • सोनीपत ब्लॉक अध्यक्ष महावीर सिंह

  • खरखौदा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश रिढाऊ

  • सरदार इंद्रपाल, सुरेंद्र भारती, यामीन, विक्रम रिढलान, आजाद आंतिल, महेश रिढलान एवं रविंद्र मलिक

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles