वोट चोरी के खिलाफ सोनीपत कांग्रेस का कैंडल मार्च, चुनाव आयोग और भाजपा पर लगाए आरोप

सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। जिला कांग्रेस कमेटी सोनीपत ने वोट चोरी के खिलाफ कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च कांग्रेस भवन से सुभाष चौक तक आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व नवनियुक्त शहरी जिलाध्यक्ष कमल दीवान और ग्रामीण जिलाध्यक्ष संजीव दहिया ने किया।


राहुल गांधी के अभियान को मिला समर्थन

कैंडल मार्च के दौरान प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा ने कहा कि,

“राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के खिलाफ चलाया गया अभियान अब राष्ट्रीय अभियान और आंदोलन बन गया है। कांग्रेस पार्टी अब किसी भी सूरत में देश के लोकतंत्र और संविधान विरोधी कार्यों को बर्दाश्त नहीं करेगी।”

उन्होंने कहा कि यह मामला सीधे लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन और देश में लोकतंत्र के अस्तित्व पर खतरे से जुड़ा हुआ है।

“राहुल गांधी ने इस बार चोरों की गर्दन पर हाथ डाला है और पूरा इंडिया गठबंधन उनके साथ खड़ा है। यह समय है जनमत के लुटेरों को सबक सिखाने का और देश को लोकतंत्र की ताकत दिखाने का।”


कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

  • कार्यालय प्रभारी प्रेमनारायण गुप्ता

  • पूर्व विधायक जगबीर मलिक

  • पूर्व प्रत्याशी जयभगवान आंतिल

  • सेवादल जिलाध्यक्ष ईसाक मदार

  • टीम नीलम बाल्याण

  • जयवीर आंतिल, दयानंद वाल्मीकि, कृष्णा बुमरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles