रेलवे ट्रेक पर दो सिक्योरिटी गार्डों के शव मिले, रानीखेत एक्सप्रेस के ड्राइवर ने दी सूचना

जयपुर, 17 मार्च (वेब वार्ता)। एलएंडटी कंपनी के दो सिक्योरिटी गार्डों की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसा पोकरण में रविवार अलसुबह हुआ।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह रानीखेत एक्सप्रेस के ड्राइवर ने वॉकी टॉकी के जरिये गार्ड को सूचना दी थी कि सेल्वी गांव के पास रेलवे ट्रेक पर दो शव पड़े हुए हैं। गार्ड से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पोकरण पुलिस ASI बस्ताराम ने बताया कि पोकरण के रहने वाले महेंद्र जटिया और प्रद्युम्न एलएंडटी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे थे। माना जा रहा है कि रानीखेत एक्सप्रेस से पहले पोकरण रेलवे स्टेशन से जैसलमेर के लिए निकली मालगाड़ी से यह हादसा हुआ होगा। पुलिस ने दोनों शवों को पोकरण हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है और कंपनी तथा परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles