Monday, October 20, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

आईएमटी खरखौदा में 76वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव, मुख्यमंत्री करेंगे बतौर मुख्यातिथि शिरकत

खरखौदा/सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज 24 अगस्त को आईएमटी खरखौदा में 76वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे और पौधारोपण कर हरियाणा वासियों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।

जिला प्रशासन की तैयारियां:
सोनीपत के उपायुक्त ने बताया कि वन महोत्सव के दौरान 5 एकड़ क्षेत्र में 20,000 पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों के विकसित होने के बाद औसतन 230 लाख लीटर ऑक्सीजन प्रतिदिन पर्यावरण में उपलब्ध कराई जा सकेगी।

पौधारोपण में शामिल प्रजातियां:
नीम, बड़, पीपल, शीशम, जामुन, गुलमोहर, शहतूत, बेरी, गुड़हल, तुलसी, नींबू, कढ़ी पत्ता, सोहजना, सीता अशोक, हासिंगार, अमरूद, अमलतास, सतावर, अंगूर बेल, रात की रानी, चांदनी, लहसुन बेल, अंजीर, ईमली, आंवला, आम और पिलखन सहित औषधीय, धार्मिक, फलदार और छायादार पौधे लगाए जाएंगे।

उपायुक्त ने कहा कि तेजी से विकसित हो रहे खरखौदा शहर के पास इस विधि से जंगल विकसित करना आमजन को स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। पौधे न केवल कार्बन सोखेंगे, बल्कि परागकण फैलाने वाले कीट-पतंग और तितलियों के लिए भी आवास के रूप में काम करेंगे।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति:

  • हरियाणा के पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणी मंत्री राव नरबीर सिंह वन महोत्सव की अध्यक्षता करेंगे।

  • सहकारिता, जेल एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और संत निरंकारी मिशन के महासचिव सुखदेव सिंह विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

वन महोत्सव के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आम जनता में पेड़-पौधों के महत्व को समझाने और हरियाली बढ़ाने के प्रयास को भी मजबूती मिलेगी।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles