हर घर तिरंगा अभियान तीन चरणों में आयोजित, 15 अगस्त तक चलेगा कार्यक्रम

सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। देश की स्वतंत्रता के 79वें वर्षगांठ को विशेष बनाने हेतु केंद्र सरकार द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन इस वर्ष भी अत्यंत उत्साह और जनसहभागिता के साथ किया जा रहा है। आज़ादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत यह अभियान तीन चरणों में 8 से 15 अगस्त 2025 तक संचालित होगा।

तीन चरणों में बंटा अभियान:

उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय तथा हरियाणा सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत यह अभियान तीन प्रमुख चरणों में चलाया जाएगा:

पहला चरण: 8 अगस्त तक

  • विद्यालयों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगा प्रेरित कलाओं से सजाया जाएगा।

  • शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी दफ्तरों में प्रदर्शनियों, रंगोली प्रतियोगिताओं, तिरंगा राखी कार्यशालाओं का आयोजन होगा।

  • बच्चों द्वारा सैनिकों और पुलिसकर्मियों को आभार पत्र और तिरंगा राखियां भेजी जाएंगी।

  • बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा धागा बुनाई गतिविधियां भी होंगी।

दूसरा चरण: 9 से 12 अगस्त

  • तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला और तिरंगा म्यूजिकल कंसर्ट जैसे भव्य आयोजन होंगे।

  • स्वयं सहायता समूहों और MSME इकाइयों द्वारा निर्मित तिरंगा थीम आधारित उत्पादों की बिक्री।

  • तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा बाइक/साइकिल रैली, एनसीसी, एनएसएस, होमगार्ड, पुलिस बलों की भागीदारी

तीसरा चरण: 13 से 15 अगस्त

  • सभी सरकारी भवनों, कार्यालयों, स्कूलों में ध्वजारोहण समारोह

  • भवनों पर तिरंगा प्रकाश (इल्युमिनेशन) की व्यवस्था।

  • नागरिकों को www.harghartiranga.com पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव को जन-जन तक पहुंचाना उद्देश्य

उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता नहीं बल्कि देशभक्ति की भावना, राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, और राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का एक मजबूत माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस पहल में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles