हर घर तिरंगा अभियान: स्कूल बच्चों की तिरंगा यात्रा से गूंजा सोनीपत शहर

सोनीपत, राजेश आहूजा (वेब वार्ता)। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को शहर के मॉडल टाउन स्थित स्कूल के बच्चों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उपायुक्त सुशील सारवान के मार्गदर्शन में और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

यात्रा के दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा थामकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। शहर के जिन रास्तों से यह यात्रा गुजरी, वहां लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और बच्चों के जोश और उत्साह की सराहना की।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि यह देश की आत्मा, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। यह हमें हमारे उन वीर जवानों की याद दिलाता है जो देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करते हैं। उन्होंने कहा कि आज की यह तिरंगा यात्रा न केवल देशभक्ति का संदेश देती है, बल्कि हमें यह भी सिखाती है कि तिरंगे की शान में हम सभी एकजुट हैं और रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि शहीदों और तिरंगे के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। शहीद और तिरंगा देश की आन, बान और शान के प्रतीक हैं। शहीदों की कुर्बानियों की वजह से ही आज हम अमन और शांति से जीवन जी पा रहे हैं।

शिक्षा विभाग के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों के माध्यम से एकता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। इस तिरंगा यात्रा ने लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया, ताकि हम सब मिलकर अपनी अखंडता और एकता की शक्ति का प्रदर्शन कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles