40 घंटे से ज्यादा समय तक सुनो नहरों की पुकार मिशन और सिंचाई विभाग ने लोगों को किया जागरूक
नहरों के पुलों पर श्रद्धालुओं द्वारा सौंपा गया 5 ट्राली धार्मिक सामान व निर्मालय सामग्री का उचित विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ किया भूमि विसर्जन
रोहतक, 29 मार्च (वेब वार्ता)। नहरों के जल की शुद्धता व स्वच्छता के लिए विशेष अभियान के तहत नवरात्रों के 3 दिनों 25, 26 व 27 मार्च को 40 घंटे से ज्यादा समय तक सुनो नहरों की पुकार मिशन और सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लोगों को जागरूक किया। शहर के साथ लगती दोनों नहरों के पुलों पर श्रद्धालुओं द्वारा सौंपा गया लगभग 5 ट्राली धार्मिक सामान व निर्मालय सामग्री का उचित विधि विधान और मंत्र उच्चारण के साथ भूमि विसर्जन किया गया। सभी प्रकार का प्लास्टिक व रैपर अलग कर दिए गए।
मिशन के संस्थापक मुख्य संरक्षक डॉ. जसमेर् सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह नवरात्रों के दौरान की पूजन सामग्री, धार्मिक मूर्तियां, तस्वीर व बड़ी मात्रा में प्लास्टिक को जीवनदायनी नहरों के पानी में जाने से बचाया गया यह विशेष अभियान रोहतक के 7 पुलों पर नहर विभाग जेएलएन फीडर डिवीजन के सहयोग से चलाया गया।
जवाहरलाल नेहरू कैनाल के फीडर डिवीजन रोहतक के एक्स ई एन रामनिवास ने आमजन से अपील की है कि नहरी पानी को प्रदूषित होने से बचाने में सभी सहयोग करें। उन्होंने कहा कि उनके लगभग 120 कर्मचारी 3 दिन सुनो नहरों की पुकार मिशन के साथ सहयोग करके पानी को प्रदूषित होने से बचाने में सहयोग किया। मिशन के वरिष्ठ सदस्य डॉ. रविंद्र नांदल व ईश्वर दलाल ने बताया कि तीन दिनों के अभियान के दौरान पुलों पर से एकत्रित करके सारे सामान का मंत्र मंत्रचारण कर गंगाजल छिड़क कर भूमि विसर्जन कर दिया गया।
इस दौरान मिशन से डॉ. जसमेर् सिंह, मुकेश नैनकवाल, अजय हुड्डा, डॉ. रविंद्र नांदल, ईश्वर सिंह दलाल, रणबीर मलिक, निर्मल पन्नू, साहब सिंह धामड़, अशोक मलिक, डॉ. संतलाल बुधवार, कर्ण सिंह अहलावत, कैप्टन जगबीर मलिक, बाॅलकिशन मदान, गौरव मलिक, नरेन्द्र अहलावत, नहरी विभाग से जेई जयपाल, सोमवीर, नसीब के अलावा नहर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, नुक्कड़ नाटक टीम जतीन मलिक, राजेन्द्र दहिया, कृष्ण, आशीष कुमार, हिमांशू अहलावत, अंशु नांदल, कुमकुम, महक, मनीषा, अक्षिका, माही, खुशबू, कृष्णा, पवन, अंकुश, निशांत, साहिल, अनीश आदि उपस्थित थे।



