Tuesday, February 17, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

ओडिशा: बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा छात्रावास में मृत पाई गई

भुवनेश्वर, (वेब वार्ता)। ओडिशा में एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा ने अपने छात्रावास में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

छात्रा की पहचान नेपाल की प्रकृति लामसाल के रूप में हुई है। कॉलेज के रजिस्ट्रार ने बताया कि वह ‘कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी’ (केआईआईटी) की बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा थी।

केआईआईटी ने एक बयान में कहा, ‘‘बीटेक तृतीय वर्ष में पढ़ने वाली नेपाल की एक छात्रा ने कल छात्रावास में आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि छात्रा केआईआईटी में ही पढ़ने वाले एक अन्य छात्र से प्रेम करती थी…।’’ केआईआईटी ने कहा कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पिनाक मिश्रा ने कहा, ‘‘हमने इन्फोसिटी थाने में एक छात्र के खिलाफ छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी छात्र पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य गैजेट जब्त कर लिए हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’

डीसीपी ने छात्रों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने और शांति बनाए रखने की अपील की।

छात्रा की मौत को लेकर केआईआईटी में पढ़ने वाले नेपाल के छात्रों में थोड़ा तनाव था, इसलिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने आक्रोशित विदेशी छात्रों के साथ बातचीत की। केआईआईटी ने कहा, ‘‘स्थिति को ध्यान में रखते हुए नेपाल के छात्रों को उनके घर भेज दिया गया है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।’’

नेपाल के कई छात्र रविवार रात केआईआईटी परिसर में एकत्र हुए और न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की दो टुकड़ियां (एक टुकड़ी में 30 जवान) तैनात की गई हैं।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रकाश चंद्र पाल ने कहा कि पुलिस परिसर के अंदर और बाहर कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस ने लड़की के कमरे को सील कर दिया है और शव को उसके माता-पिता के आने तक शवगृह में रखवा दिया है।’’

इस बीच, सोमवार को नेपाली छात्रों से भरी दो बसें कटक रेलवे स्टेशन पर पहुंची। कटक रेलवे स्टेशन पर एक छात्र ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें छात्रावास का कमरा खाली करने को कहा गया और रेलवे स्टेशन पर उतार दिया गया। हमें 28 फरवरी को परीक्षा देनी थी…।’’

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img