Saturday, February 28, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

प्रधानमंत्री मोदी अगली बार 350 दिन ‘बिहारी भूंजा’ खाएंगे : लालू

पटना, (वेब वार्ता)। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं लेकिन चुनाव से पहले राजनेताओं के बीच जुबानी जंग तेज है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भागलपुर आए थे और इस दौरान उन्होंने मखाना बोर्ड बनाए जाने का ऐलान किया था। इसके अलावा पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि वो साल में 300 दिन मखाना खाते हैं। पीएम मोदी की इन बातों पर अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तंज कसा है। लालू यादव ने तंज कसते हुए कहा है कि अबकी बार तो हमारे सवालों पर पीएम ने साल में 300 दिन ही मखाना खाने की बात कही है। अगली बार वो 350 दिन ‘बिहारी भुंजा’ खाएंगे। अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। लालू यादव की तरफ से लिखा गया है, ‘अबकी बार तो हमारे सवालों पर पीएम ने साल में 300 दिन ही मखाना खाने की बात कही है। अगली बार 350 दिन “बिहारी भूंजा” खाएंगे।

100 दिन भागलपुरी सिल्क पहनेंगे।

छठ मैया का व्रत करेंगे।

गंगा मैया में डुबकी लगायेंगे।

जानकी मैया के मंदिर जाएंगे।

बिहार से बचपन का रिश्ता स्थापित करेंगे।

मधुबनी पेंटिंग्स का गमछा या कुर्ता पहनेंगे।

भोजपुरी, मगही, अंगिका, बज्जिका, सुरजापुरी और मैथिली भाषा की 2-4 उधारी लाइनों से संबोधन की शुरुआत करेंगे। जननायक कर्पूरी ठाकुर जी, लोकनायक जयप्रकाश जी और अन्य महापुरुषों से संबंध बतायेंगे।’

मखाना पर क्या बोले पीएम मोदी

आपको बता दें कि बिहार दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भागलपुर जिले से देश के किसानों को पीएम किसान निधि की 19वीं किस्त जारी की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने मखाना का भी जिक्र किया था। पीएम ने अपने संबोधन में कहा था, ‘आपका मखाना आज देश ही नहीं पूरे विश्व में फेमस है। मैं भी 365 दिन में से 300 दिन तो जरूर मखाना खाता हूं।

बीते वर्षों में सरकार के प्रयासों से भारत का कृषि निर्यात बहुत अधिक बढ़ा है। इससे किसानों को उनकी उपज की ज्यादा कीमत मिलने लगी है। कई कृषि उत्पाद ऐसे हैं, जिनका पहली बार निर्यात शुरू हुआ है। अब बारी बिहार के मखाने की है। इस वर्ष के बजट में मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया है।’

 

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img