राज्य पुलिस सेवा संगठन चुनाव 2026: जितेन्द्र सिंह को दोबारा अध्यक्ष की जिम्मेदारी, नई कार्यकारिणी घोषित

-अकबर खान

भोपाल, 06 फरवरी (वेब वार्ता)। राज्य पुलिस सेवा संगठन की वर्ष 2026 की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए संपन्न हुए चुनावों के अंतिम नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। यह चुनाव प्रक्रिया 19 जनवरी 2026 से शुरू हुई थी, जिसका सफल और पारदर्शी संचालन चुनाव पर्यवेक्षक पंकज पाण्डेय द्वारा किया गया। संगठन के विभिन्न पदों के लिए नामांकन और चयन संगठनात्मक नियमों के अनुरूप संपन्न हुआ।

घोषित परिणामों के अनुसार, अध्यक्ष पद पर जितेन्द्र सिंह को दूसरी बार चुना गया है। वर्ष 1998 बैच के अधिकारी जितेन्द्र सिंह वर्तमान में जबलपुर अपराध शाखा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पूर्व वे आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, आतंकवाद निरोधक दस्ता, साइबर इकाई और इंदौर अपराध शाखा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए संगठन ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

उपाध्यक्ष पद पर प्रणय नागवंशी को चुना गया है, जबकि सचिव के रूप में शालिनी दीक्षित, कोषाध्यक्ष के रूप में रश्मि खरया और सह-सचिव पद पर सुदीप गोयनका को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके साथ ही संगठन की विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया है। उच्चस्तरीय कार्य समिति में विनय प्रकाश पॉल, गुरु प्रसाद पाराशर, शैलेन्द्र सिंह चौहान, समीर यादव, राजेश सिंह भदौरिया और अनुराग राजपूत को शामिल किया गया है। प्रशासनिक समिति में इरमीन शाह, संजय साहू, गोपाल सिंह धाकड़, निमेश देशमुख और मनीष राज को जिम्मेदारी दी गई है।

कल्याण समिति में नीरज पाण्डेय, सोनाली दुबे, अंशुमन अग्रवाल, पिंकी जिवनानी और रुबीना को शामिल किया गया है। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी समिति के सदस्यों के रूप में प्रशांत चौबे, सुनील पाटीदार, संतोष पटेल, रुबीना और अरुण द्विवेदी का चयन किया गया है।

नवगठित कार्यकारिणी से संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि यह टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगी तथा अधिकारियों व सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाएगी। पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी अपने अनुभव और समर्पण के बल पर राज्य पुलिस सेवा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles