भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभात झा की तबियत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचे सीएम, दिल्ली एयरलिफ्ट किया

भोपाल, (वेब वार्ता)। मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा की तबियत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उनको दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। इससे पहले तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संगठन महामंत्री हितानंद बंसल हॉस्पिटल पहुंचे। झा का दो दिन से न्यूरो संबंधी बीमारी के चलते बंसल अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने झा की तबियत की जानकारी ली और दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था को लेकर बातचीत की है। प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। वह ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेताओं में शामिल है। प्रभात झा का जन्म बिहार के सीतागढ़ जिले में हुआ था। झा मध्य प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे। वह मध्य प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे। झा की संगठन में अच्छी पकड़ मान जाती है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img