मुख्यमंत्री यादव और केंद्रीय मंत्री यादव ने पहुंचे उज्जैन, बाबा महाकाल के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

- Advertisement -

उज्जैन, (वेब वार्ता)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव रविवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मंदिर में आशीष पुजारी, विजय गुरु, राजेश गुरु और महेश पुजारी ने विधिवत पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर उज्जैन नीरज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ यादव और केंद्रीय मंत्री यादव को अंग वस्त्र व बाबा महाकाल की चित्र प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया।

भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि परंपरा के अनुसार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर चहुंओर बड़ा ही हर्ष और आनंद का वातावरण हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की मंगल शुभकामनाएं भी दी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img