Sunday, February 1, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

संत रविदास जयंती पर विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने 101 समाजसेवियों का किया सम्मान

ग्वालियर, मुकेश शर्मा | वेब वार्ता

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के अवसर पर ग्वालियर के थाठीपुर स्थित संत गुरु रविदास आश्रम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 16-ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और संत रविदास के विचारों को समाज के लिए आज भी प्रासंगिक बताया।

“कर्म ही पूजा है” का दिया संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि संत रविदास महाराज भक्ति आंदोलन के महान संत, कवि और समाज सुधारक थे। उन्होंने कर्म को प्रधानता दी और “मन चंगा तो कठौती में गंगा” का संदेश देकर समाज को बताया कि सच्ची पवित्रता मन और हृदय की होती है, न कि केवल तीर्थों में। संत रविदास जी ने जात-पात और छुआछूत का कड़ा विरोध कर समानता और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया।

101 वरिष्ठ समाजसेवियों का सम्मान

इस अवसर पर विधायक डॉ. सिकरवार ने समाज के 101 वरिष्ठ समाजसेवियों को वस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर तथा पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने संत गुरु रविदास महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक

विधायक ने कहा कि संत रविदास महाराज के अनुसार ईश्वर निराकार हैं और हर व्यक्ति के हृदय में निवास करते हैं। उन्होंने राम, कृष्ण और गोविंद जैसे नामों से ईश्वर का स्मरण किया। संत रविदास महाराज के पदों को सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब में भी शामिल किया गया है, जो उनकी महानता और सार्वभौमिक विचारधारा को दर्शाता है।

  • थाठीपुर स्थित संत गुरु रविदास आश्रम में आयोजन
  • 101 समाजसेवियों को किया गया सम्मानित
  • समानता, कर्म और समरसता का संदेश

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य एवं पार्षद गायत्री सुधीर मंडेलिया, चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, गोपाल सिंह चौधरी, डॉ. लाल सिंह उच्चोडिया, ब्लॉक अध्यक्ष रेखा जाटवसंदीप यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

👉 ग्वालियर और मध्यप्रदेश की सामाजिक व राजनीतिक खबरों के लिए Web Varta WhatsApp चैनल फॉलो करें

ये भी पढ़ें: ग्वालियर: जन उत्थान न्यास द्वारा 501 जोड़ों का सर्वजातीय सामूहिक विवाह एवं निकाह सम्पन्न

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img