नोएडा, (वेब वार्ता)। ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में 17 से 22 मार्च तक आयोजित होने वाली इंडिया इंटरनैशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के दौरान बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति को आमंत्रित किया है। मंगलवार को सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अभिषेक कौशिक, महासचिव प्रशांत शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने राष्ट्रपति भवन जाकर राष्ट्रपति से मुलाकात की। इस प्रतियोगिता में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के अलावा खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव, बृजेश सिंह, दयशंकर सिंह आदि को भी बुलाया गया है। इस चैंपियनशिप में कोरिया, जापान, ब्राजील, जर्मनी, पाकिस्तान, मालदीव, चीन, ताइवान, न्यूजीलैंड, फिलीपींस, कंबोडिया, वियतनाम समेत करीब 25 देशों के लगभग 250 खिलाड़ी लेंगे। 17 से 22 मार्च तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की तैयारी आयोजकों ने शुरू कर दी है।सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अभिषेक कौशिक ने बताया कि चैंपियनशिप के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है।
राज्यग्रेटर नोएडा में 17 मार्च से इंडिया इंटरनैशनल...
ग्रेटर नोएडा में 17 मार्च से इंडिया इंटरनैशनल सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप, राष्ट्रपति को किया आमंत्रित
0
155

Latest
- Advertisement -
More articles
- Advertisement -
- Advertisement -



