Sunday, February 1, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

जनता का आशीर्वाद मिला तो चमका दूंगा नगर निगम क्षेत्र: कमल दीवान

सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। सोनीपत नगर निगम मेयर पद के उम्मीदवार कांग्रेस नेता कमल दीवान ने सोमवार को सोनीपत रेलवे स्टेशन, कच्चे क्वार्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान ने कहा कि अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो सोनीपत नगर निगम क्षेत्र को चमका देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोच रहे है कि महज आठ माह का ही तो चुनाव है, लेकिन अगर नीयत ठीक हो तो काम करने के लिए तो एक माह ही काफी है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स से मिले पैसे को लेटलतीफी की भेंट चढ़ाया जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण ड्रेन नम्बर 6 है। समय पर प्रोजैक्ट पूरा न होने की वजह से लागत मूल्य लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन किसी को कोई चिंता नही है। कांग्रेस प्रत्याशी कमल दीवान ने कहा कि सोनीपत नगर निगम क्षेत्र में लोग सीवरेज लाइन जाम व गंदगी से परेशान है। सारंग रोड अंडर ब्रिज के नीचे बार-बार होने वाले जलभराव से छुटकारा नही मिल पाया है। बाजारों में शहर में जगह-जगह कचरा फैला हुआ है। लोगों को पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाएं के लिए भी परेशानी झेलनी पड़त रही है। इन सब समस्याओं का समाधान जनता के हाथों में है। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि 2 मार्च को जनता अगर उनका साथ देती है तो सोनीपत नगर निगम क्षेत्र से सभी समस्याओं को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा। इस दौरान हरियाणा कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद धर्मपाल मालिक, पूर्व विधायक सुरेन्द्र पंवार, पूर्व विधायक पदम दहिया, सुरेंदर शर्मा पूर्व HPSC सदस्य, अशोक छाबड़ा, प्रदीप गौतम, देवेंद्र शर्मा पूर्व युवा विधानसभा अध्यक्ष, अनंत दहिया, जयभगवान आंतिल, रणजीत कौशिक, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, अमनदीप शर्मा, प्रेम रेलन, प्रेम नारायण गुप्ता, सतबीर निर्माण, नीलकंठ मुखीजा, मनोज बागड़ी, मनोज रिढ़ाऊ, करमबीर सरोहा, रामकरण जांगड़ा, मनीष सैनी, रवि कपूर, पवन बंसल, पवन गोयल, नीरज देशवाल, संतोष गुलिया, कमला मलिक, रजनी किराड़, रेखा राणा, निर्मला पांचाल, कलावती पांचाल, दयानंद बाल्मीकि, कुलदीप देशवाल, राजमल चहल, कुलदीप गंगाना, हरिप्रकाश मंडल, राकेश सौदा, अनुज छाबड़ा, सरदार इंदरपाल, प्रेम भूटानी, कुलदीप सोलंकी, रवींद्र मालिक, ऋतुराज प्रधान, रवि मेहरा, महावीर टोंक, नरेश अरोड़ा, संजय वधावन, गुलाब जांगड़ा, बंसी कुंडू, जयभगवान जैन, प्रदीप गोयल, नरेंद्र गोयल, संदीप गिरधर, पवन गर्ग, मुकेश पन्नालाल, हरीश आंतिल, समुद्र हुडा, राकेश शर्मा, अशोक शर्मा, रमेश चोपड़ा, दिलबाग तूर, पवन सिंहमार, सूरज जैन, राजीव गर्ग, साहिल मित्तल, अनिल गोयल, अशोक छाबड़ा, राजेन्द्र छाबड़ा, आशीष दुआ, प्रेम रेलन, के०सी० बत्रा, विपिन दुआ, रमन चड्ढा, राहुल हसीजा, सुभाष सरासर, ऋतिक वर्मा, कपिल खन्ना, विजय दहिया, मौजूदा पार्षद, पूर्व पार्षद, अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img