गुरुग्राम: मंत्री राव नरबीर ने जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

-मंत्री ने अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ मनाया अपना जन्मदिन

-सीएम नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कैबिनेट मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

गुरुग्राम, (वेब वार्ता)। कैबिनेट मंत्री एवं बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह ने अपना जन्मदिन बुधवार को उनके सिविल लाइन्स स्थित कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के बीच मनाया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करके संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दी और स्वस्थ्य और लंबे जीवन की कामना की। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पौधारोपण कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा की पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पर्यावरण हरा-भरा रहेगा, तभी जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने आमजन से अपने जीवन के विभिन्न शुभ अवसरों पर एक पौधा लगाने का आह्वान भी किया।

सीएम नायब सिंह सैनी ने राव नरबीर सिंह के बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते हुए एक्स पर लिखा-टीम हरियाणा के हमारे साथी, कैबिनेट मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ नेता राव नरबीर सिंह को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने एक्स पर लिखा-कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता राव नरबीर सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके सुस्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री गौरव गौतम सहित विभिन्न राजनीतिक हस्तियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से कैबिनेट मंत्री को अपनी शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles