फार्मर रजिस्ट्री कैंप का किया गया निरीक्षण

कुशीनगर, ममता तिवारी (वेब वार्ता)। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के उपजिलाधिकारी हाटा योगेश्वर सिंह के देख रेख में किसान रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी है।निर्देश पर नायब तहसीलदार सुनील सिंह ने मोतिचक विकास खण्ड के झांगा बाजार में शाक्या जन सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कैंप में कार्यरत कर्मचारियों को किसानों का अधिक से अधिक सुविधा देने और उनके फार्मर रजिस्ट्री करने का निर्देश दिया। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे सहज जन सेवा केंद्र के संचालकों को भी सचेत किया कि वह किसानों से अवैध वसूली नहीं करें। शासन से निर्धारित दर पर ही किसानों के फार्मर रजिस्ट्री प्राथमिकता के आधार पर करें। चेताया कि जिन केंद्रों की शिकायत मिलेगी उनके विरुद्ध जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील किया कि लोगों को जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाया जाए अन्यथा पीएम किसान सम्मान निधि योजनाओं से वंचित हो जाएंगे।इस मौके पर अमित कुमार, लेखपाल रंजू यादव दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles