फरीदाबाद : टेलीग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद, (वेब वार्ता)। टेलीग्राम टास्क के नाम पर पांच लाख 63 हजार की धोखाधड़ी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेन्ट्रल में पोर्टल के माध्यम से सेक्टर-29 के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत प्राप्त हुई। इसमें उसने बताया कि 27 दिसम्बर को टेलिग्राम से एक लिंक प्राप्त हुआ, जिसमें पार्ट टाईम जॉब के माध्यम से पैसे कमाने का लालच दिया गया, जिस पर शिकायतकर्ता ने ठगों को 22012/रु ऑनलाइन के माध्यम से ट्रांसफर किए, फिर शिकायतकर्ता के पास 28 हजार 480/-रु वापस आए। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अपने खाते से 5.63 लाख रुपए अलग-अलग समय पर अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए। ठगों ने उसके साथ 5.63 लाख रुपए की ठगी की, जिस शिकायत पर थाना साइबर सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया। मालमे में कार्रवाई करते हुए साइबर पुलिस टीम ने दो आरोपी श्रवण कुमार व महिपाल को बिकानेर से गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रवण कुमार का बैंक खाता है, जिसमें ठगी के 50,000/-रु आए थे। आरोपी ने यह खाता 15000/-रु में महिपाल को दिया था। आरोपी महिपाल ने श्रवण कुमार का यह खाता आगे अन्य आरोपियों को दिया था, जिसके लिए उसने 10,000/-रु लिए थे। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img