Saturday, February 14, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

फरीदाबाद : सांस्कृतिक संध्या में ए.आर. रहमान व सूफी गायकी का दर्शकों ने लिया आनंद

फरीदाबाद, (वेब वार्ता)। 38 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में कला एवं संस्कृति विभाग, हरियाणा व पर्यटन निगम हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में सांस्कृतिक संध्या सूफी गायकी के नाम रही। ए.आर. रहमान, के के.एम. सूफी एंसेंबल ग्रुप ने बेहतरीन सूफी गायकी से दर्शकों का देर रात तक मन मोहे रखा। के.एम. सूफी एंसेंबल ग्रुप ने शुक्रवार संध्या को महा चौपाल पर ख्वाजा मेरे ख्वाजा…, ऐ मेरे दाता ऐ मेरे मौला…, अली मौला… अली मौला… अली-अली, पिया हाजी अली… सहित अनेक सूफी गायकी से पर्यटकों का देर रात तक निरंतर मनोरंजन किया। इन सूफी कलाकारों ने हरियाणा सरकार द्वारा उन्हें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का निमंत्रण देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विरासत एवं पर्यटन मंत्री डा. अरविंद कुमार शर्मा का धन्यवाद किया। इस अवसर पर हरियाणा पर्यटन निगम के एम.डी. डॉ. सुनील कुमार, जी.एम. आशुतोष राजन सहित अन्य अधिकारी व काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img