Monday, December 1, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

जिलाधिकारी ने की आईएमए की जिला इकाई के साथ बैठक

हरदोई, लक्ष्मीकान्त पाठक (वेब वार्ता)। आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की जिला इकाई की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने संगठन के सदस्यों से बातचीत के दौरान कहा कि जनपद के सभी चिकित्सा प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाए। सभी प्रकार के अनापत्ति प्रमाण पत्र व लाइसेंस ससमय प्राप्त कर लिए जाएं। आमजन की सुविधा हेतु प्रतिष्ठानों में सभी प्रकार की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी सदर सुशील कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी नहने राम, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व आईएमए के सदस्य गण उपस्थित रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles