नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। राजधानी दिल्ली में अब भाजपा की सरकार बनने जा रही है। दिल्ली की जनता नें भ्रष्टाचारियों की सरकार से दिल्ली को मुक्ति दिला दी है। यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता दर्शन सिंह का। दर्शन सिंह कहते हैं बात -बात पर बहाने बनाने वाले देश के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को दिल्ली की जनता नें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा एक अच्छा निर्णय लिया है। ऐसा होने से अब दिल्ली का समुचित विकास होगा, दर्शन सिंह कहते हैं केंद्र और दिल्ली में डबल इंजन की सरकार है इसका फायदा भी दिल्ली के लोगो को मिलेगा। इतना ही नहीं अब दिल्ली के पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान में भी भाजपा की सरकारे हैं यानी सभी राज्य सरकारों में तालमेल से काम होगा। पानी का मसला हो, यमुना की सफाई का मसला हो या कोई अन्य मसले अब मिलजुल कर हल हो जाए करेगें। दर्शन सिंह कहते हैं अरविन्द केजरीवाल सरकार नें केंद्र सरकार की जिन कल्याणकारी योजनों को लागू नहीं किया था उनके लागू होने का रास्ता भी अब साफ़ हो गया है। जैसे आयुष्मान भारत योजना जिसके लागू होने से दिल्ली के लाखों लोगो को लाभ पहुंचेगा। दर्शन सिंह कहते हैं दिल्ली की जनता ने अरविन्द केजरीवाल और उनकी पार्टी की घोषणाओं पर यकीन करने के बजाय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया और भारतीय जनता पार्टी को बम्पर जीत दिलाई। दर्शन सिंह कहते हैं आप पार्टी की इस शर्मनाक हार के लिए कोई और जिम्मेदार नहीं है बल्कि इस पार्टी की नीतियां ही जिम्मेदार हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं नें लगातार दो साल जी तोड़ मेहनत की। घर-घर पहुंचकर आप पार्टी की जन विरोधी नीतियों का बखान किया। दिल्ली की जनता नें पिछले दस सालों में दिल्ली को अपनी आँखों के सामने बर्बाद होते देखा है। दिल्ली की जनता नें कोरोना काल में सड़कों पर अस्पतालों के बाहर सरकार की लापरवाही से तडपते मरीजों को देखा है। लोगो ने आबकारी नीति के नाम पर खुला भ्रष्टाचार देखा है, एक के साथ शराब की एक बोतल फ्री मिलते देखी है, लोगो को बर्बाद होते देखा है। भ्रष्टाचार के आरोप में मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री तथा दिल्ली सरकार के मंत्रियों को जेल जाते देखा है। ऐसे में दिल्ली की जनता इस पार्टी को और मौका कैसे दे सकती थी।
दिल्ली का होगा अब चहुंमुखी विकास होगा सबका साथ, सबका विकास : दर्शन सिंह
0
145

- Advertisement -
- Advertisement -






