Tuesday, December 23, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

दिल्ली : पुलिस ने दो बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दक्षिण-पश्चिम जिले की ऑपरेशन सेल ने अवैध रूप से भारत में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को दिल्ली कैंट इलाके से गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं की पहचान डोली बेगम (37) और मोरियम अख्तर (28) के रूप में हुई है। दोनों बांग्लादेश की रहने वाली है।

दक्षिण-पश्चिम जिले के डीसीपी अमित गोयल के अनुसार अवैध विदेशी नागरिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व अपराधों की रोकथाम के लिए जिले की ऑपरेशन सेल की एक विशेष टीम गठित की गई है। डीसीपी के अनुसार टीम को 14 जुलाई को एक गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध विदेशी महिलाएं दिल्ली कैंट क्षेत्र में घूम रही हैं।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध महिलाओं से पूछताछ की गई। वे वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं और पूछताछ में यह स्वीकार किया कि वे 2023 में बांग्लादेश बॉर्डर और त्रिपुरा राज्य के रास्ते भारत में अवैध रूप से दाखिल हुई थीं। पूछताछ में उन्हाेंने बतायक कि वे बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में हाउसकीपिंग का काम तलाश रही थीं, लेकिन कहीं उपयुक्त रोजगार नहीं मिल सका।

पुलिस काे दाेनाें महिलाओं के पास से बांग्लादेश का पहचान पत्र भी मिला है। पुलिस ने दाेनाें के पकड़े जाने की सूचना विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को दे दी है। इनको डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है, जल्द ही उनको वापस इनके देश भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles