दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने लोगों को दी होली की बधाई, भाजपा दफ्तर पहुंची

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। देशभर में शुक्रवार को रंगों का त्योहार होली बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोगों को होली की बधाई दी है। साथ ही होली के अवसर पर सीएम रेखा गुप्ता भाजपा दफ्तर पहुंच गई हैं।

सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “रंगों के पावन पर्व होली की दिल्ली व समस्त देश की जनता को अनंत शुभकामनाएं। होली का यह रंगों भरा पर्व आपके जीवन में अनगिनत खुशियां, अपार प्रेम और सौहार्द लेकर आए। यह पर्व केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सत्य की विजय, रिश्तों की मजबूत डोर और आपसी भाईचारे का जीवंत प्रतीक है। आइए, हम सभी इस पर्व को सुरक्षित, सौहार्दपूर्ण और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील तरीके से मनाएं। एक-दूसरे का आदर करें, प्रेम और सद्भाव का रंग हर दिल में भरें, और मिलकर एक समृद्ध, खुशहाल दिल्ली की ओर कदम बढ़ाएं।”

दिल्ली में भाजपा दफ्तर में होली की धूम है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली को जश्न मना रहे हैं। दिल्ली की सीएम भी पार्टी के दफ्तर पहुंच गई हैं।

बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता गुरुवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था, “गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, कैबिनेट के मेरे साथी मंत्रियों, सहयोगियों और सभी सम्मानित विधायकों के साथ होली उत्सव में सम्मिलित हुई। होली का यह उत्सव पर्व प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जो हमें एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, यह रंगों का उत्सव आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles