अवैध रूप से संचालित स्पा, रेस्टोरेंट एवं होटल पर कड़ी कार्रवाई करेगी निगम : महेश कुमार

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली के मेयर महेश कुमार ने शुक्रवार को निगम मुख्यालय में दिल्ली में अवैध रूप से चल रहे स्पा, रेस्टोरेंट एवं ओयो होटल के मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी मेयर रविन्द्र भारद्वाज एवं नेता सदन मुकेश गोयल भी उपस्थित रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि कल अवैध स्पा रेस्टोरेंट एवं ओयो होटल के मुद्दे पर निगम स्वास्थ्य अधिकारी एवं सभी 12 क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई थी जिसमें अवैध रूप से चल रहे उपरोक्त प्रतिष्ठानों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सभी अधिकारियों से 2 से तीन दिन के अंदर अवैध रूप से चल रहे स्पा, ओयो होटल एवं रेस्टोरेंट की सूची देने के बारे में भी निर्देश दिए गए हैं।

मेयर महेश कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की आम आदमी पार्टी सरकार दिल्लीवासियों की सेवा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों की शिकायत पर अवैध स्पा, ओयो होटल एवं रेस्टोरेंट के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेयर ने कहा कि अवैध रूप से संचालित स्पा ओयो होटल एवं रेस्टोरेंट किसी भी प्रकार का लाइसेंस शुल्क निगम को नहीं देते हैं जिसके चलते निगम को राजस्व की हानि होती है।

उन्होंने कहा कि हमने निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ऐसे सभी प्रतिष्ठानों की जानकारी 2 से 3 दिनों के अंदर देने के लिए कहा है ताकि इन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। मेयर महेश कुमार ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की आम आदमी पार्टी की सरकार निगम के राजस्व को बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने कहा कि निगम का राजस्व बढने से हम दिल्लीवासियों की भलाई के अधिक से अधिक कार्य करने में सक्षम हो पाएंगे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img