पर्याप्त उर्वरक और बिजली आपूर्ति के लिए कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन

अमेठी, (वेब वार्ता)। कांग्रेस पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने जिले की तहसीलों पर मंगलवार को एकत्रित हाेकर राज्यपाल काे संबाेधित ज्ञापन जिला प्रशासन काे साैंपा है। कांग्रेसियाें ने जिले में पर्याप्त उर्वरक और बिजली आपूर्ति की मांग की है।

कांग्रेसियों का आरोप है कि जिले में किसान औने -पौने दाम पर यूरिया खाद ख़रीदने के लिए विवश हैं। अन्नदाता किसान आज ख़ुद को ठगा महसूस कर रहा है। भाजपा की दोहरी नीति के चलते अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है। हमारे अन्नदाता किसानों की फ़सल की सिंचाई के लिए समुचित बिजली, यूरिया -खाद आपूर्ति सुनिश्चित करवाया जाए। इस मौके पर सुनील सिंह, अवनीश मिश्र, राजू ओझा, राधेश्याम धोबी, राम केवल शुक्ल, राम मनोहर, अभय दत्त चौबे, धर्मेंद्र तिवारी, जगन्नानाथ यादव, राहुल गुप्ता, विनय दुबे समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थिति थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles