मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पद्मश्री साहित्यकार डॉ. संतराम देशवाल को किया सम्मानित

सोनीपत, रजनीकांत चौधरी (वेब वार्ता)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से आज उनके चंडीगढ़ निवास संत कबीर कुटीर पर पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार डॉ संतराम देशवाल से सपरिवार मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डॉ संतराम देशवाल को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी ने भी पद्मश्री सम्मान के लिए बधाई दी।
उल्लेखनीय है कि डॉ संतराम देशवाल हरियाणवी लोक साहित्य के साथ-साथ हिन्दी साहित्य के भी प्रतिष्ठित वि‌द्वान हैं। उनकी पहचान हरियाणा की लोकभाषा, लोक संस्कृति एवं लोक साहित्य के संरक्षक के रूप में प्रतिष्ठापित हो चुकी है। देशवाल जी का जीवन और कृतित्व हरियाणवी लोक संस्कृति, लोक साहित्य, हिंदी साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, संपादन, शोधकार्य, शोध-निर्देशन और समाज-सेवा के प्रति समर्पित रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles