मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

- Advertisement -

भाेपाल, (वेब वार्ता)। स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और देश की पहली महिला गवर्नर सरोजनी नायडू की आज रविवार काे पुण्यतिथि है। सरोजिनी नायडू उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने भारत को आजादी दिलाने के लिए कड़ा संघर्ष किया था। सरोजिनी नायडू को लोग भारत कोकिला के नाम से जानते है। उनकी पुण्यतिथि पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा स्वतंत्रता सेनानी, भारत कोकिला सरोजिनी नायडू जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। शब्दों में क्रांति और हृदय में राष्ट्रभक्ति की अमर ज्योति प्रज्ज्वलित कर आपने स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान दिया, जो प्रत्येक देशवासी को राष्ट्र पुनर्निमाण एवं मातृभूमि की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img