रायपुर रेलवे स्टेशन के पास शालीमार एक्सप्रेस के एसी कोच पर गिरा बिजली का खंभा, नाबालिग समेत कई घायल

रायपुर, 19 मई (वेब वार्ता)। रायपुर रेलवे स्टेशन से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर से होकर गुजरने वाली शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एक एसी कोच में खंभा गिरा गया। खंभा गिरने से कोच में बैठे यात्री हादसे के शिकार हो गए। इस हादसे से एक यात्री का हाथ कट गया है, वहीं नाबालिग की चेहरे और आंख के पास चोंट आई है।

हादसे में चार यात्री घायल बताए जा रहे हैं। वहीं एक नाबालिग समेत चारों यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में पहुंचाया गया है। हालांकि सभी खतरें से बाहर हैं। घटना की जानकारी मिलने पर डीआरएम और रेलवे विभाग के सीनियर ऑफिसर मौके में पहुंचे। फिलहाल ट्रेन को रवाना कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि उरकुरा स्टेशन से गुजरने के दौरान शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस के एक एसी कोच बी-6 में बिजली का खंभा गिर गया। इससे एसी कोच की खिड़की टूट गई। इसके बाद खंभा अन्य डिब्बो के खिड़कियों पर रगड़ाने लग गया। इससे ट्रेन की 4 खिड़कियां टूटी है। इस हादसे से तीन लोग घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पातल पहुंचाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles