Monday, February 16, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

ग्रेटर नोएडा में प्रो. रामगोपाल यादव बोले -भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही, संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा दुरुपयोग

ग्रेटर नोएडा, (वेब वार्ता)। समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव रविवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ग्रेटर नोएडा पहुंचे। यहां सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के निवास पर उनका जोरदार स्वागत किया गया, जहां भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रो. यादव ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “भाजपा लोकतंत्र का गला घोंट रही है और सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की रणनीति हर हाल में चुनाव जीतने की है, चाहे इसके लिए लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या ही क्यों न करनी पड़े। प्रो. यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और मनमानी के चलते महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार, ध्वस्त कानून व्यवस्था और बढ़ती सामाजिक असुरक्षा भाजपा की विफलता का प्रतीक है। जनता अब बदलाव चाहती है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिए समाजवादी पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। इस मौके पर सपा विधायक अतुल प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, फकीरचंद नागर, सुनील भाटी देवटा, जिला महासचिव सुधीर तोमर, मेहंदी हसन, सुरेंद्र नागर, रविंद्र यादव, कपिल ननका, ओंकार भाटी, अक्षय चौधरी, दीपक नागर, हैप्पी पंडित, दीपक देवटा, हिमांशु राणा, लोकेन्द्र यादव, अभिषेक भाटी सहित कई सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img
Webvarta Job Post Add