Friday, October 17, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई

बलरामपुर/गैसड़ी, कमर खान (वेब वार्ता)। गैसड़ी नगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में जिला महामंत्री पिछड़ा राम केवल यादव के नेतृत्व में मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष अजय सैनी,मंडल महामंत्री हरिश्चंद्र गुप्ता मंडल प्रवासी मदन लाल जायसवाल की उपस्थिति में राम केवल यादव ने
समर्पण दिवस के आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा दीनदयाल जी एकात्म मानव दर्शन एवं अंत्योदय के प्रणेता थे उन्होंने अपने जीवन में राजनीति में एक मिसाल कायम किया और समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास का मार्ग प्रशस्त करने वाला दर्शन दिया।
मंडल अध्यक्ष अजय सैनी ने कहा कि आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन और अंत्योदय से प्रेरित होकर गरीब कल्याण के लिए अनेकों कार्यक्रम चला रही है। दीनदयाल जी का स्पष्ट मानना था की राजनीति राष्ट्र एवं समाज के विकास का एक माध्यम उन्होंने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के उपस्थित कार्यकर्ताओं से आग्रह किया पंडित दीनदयाल के विचारों से प्रेरणा लेकर हम सब समाज के विकास और समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए सतत कार्य करें।मंडल प्रवासी मदन लाल जायसवाल ने कहा कि
इस समर्पण दिवस का यही मुख्य उद्देश्य है और पंडित दीनदयाल के विचारों को समाज में प्रसारित करें यही हमारा उद्देश्य है।
इस अवसर पर संतोष शुक्ला शक्ति केंद्र संयोजक, दीपक जायसवाल,माता प्रसाद गुप्ता, हरीराम साहू,अशोक कुमार गुप्ता, उपदेश कुमार जायसवाल, प्रेमचंद कसौधन, समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles