Monday, February 16, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

बलरामपुर: नगर पालिका अध्यक्ष ने भाजपा नगर मंडल पदाधिकारियों का किया सम्मान

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और मिष्ठान्न देकर किया गया स्वागत

बलरामपुर, कमर खान (वेब वार्ता)। आदर्श नगर पालिका परिषद के सभागार में बुधवार को भाजपा नगर मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर एवं मिष्ठान्न खिलाकर उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. धीरू ने संगठन के बूथ स्तर तक सशक्तिकरण पर बल दिया और कहा कि,

“नगरपालिका प्रशासन सदैव भाजपा संगठन के साथ है और हर स्तर पर पूर्ण सहयोग किया जाएगा। संगठन की मजबूती से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।”

इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद राज स्वरूप, उपाध्यक्ष राजीव द्विवेदी, अविनाश शुक्ल, विनोद गिरी, अनन्य गौरव मिश्र, भानुप्रिया सिंह कसेरा, सपना पांडे, महामंत्री जयंत सिंह धर्मू, मनीष तिवारी, मंत्री शरद गुप्ता, संजय गुप्ता, अशोक कुमार, तरुण श्रीवास्तव, ज्योत्सना शुक्ल, मनोज यादव, कोषाध्यक्ष अंकुश केसरवानी सहित अन्य पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस एवं निवर्तमान जिला नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img
Webvarta Job Post Add