Thursday, February 19, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

हिंदू से बना ईसाई फिर मुसलमान बना अब्दुल रहमान कुरैशी…धर्मांतरण के काले खेल में शामिल हुआ

-हिंदू लड़कियों को इस्लाम में कन्वर्ट करने के लिए ट्रेनिंग

आगरा, (वेब वार्ता)। उत्तरप्रदेश के आगरा में पुलिस ने बड़े अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट का खुलासा किया है। इस गैंग के सरगना अब्दुल रहमान कुरैशी सहित करीब दर्जन भर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि ये गैंग अबतक सैकड़ों लोगों का धर्मांतरण करा चुका है। इसके तार कई राज्यों तक फैले हुए हैं। वहीं, अब्दुल रहमान के बारे में पता चला है कि वह खुद धर्मांतरण कर मुस्लिम बना है।

पुलिस के मुताबिक, सरगना कुरैशी पहले हिंदू धर्म को फॉलो करता था। वह मूल रूप से फिरोजाबाद जिले का निवासी है। पूर्व में उसका नाम महेंद्र पाल जादौन उर्फ पप्पू था। लेकिन 1990 में वहां ईसाई बन गया। इसके कुछ साल बाद इस्लाम को अपना लिया। फिर धर्मांतरण के काले खेल में शामिल हो गया। बताया जा रहा है कि अब्‍दुल रहमान की पत्नी और दोनों बेटों की पत्नियां भी कन्वर्टेड मुस्लिम हैं। ये भी पहले हिंदू ही थीं। बीते दिनों अब्दुल रहमान उर्फ महेंद्र को दिल्ली से गिरफ्तार किया। रहमान को धर्मांतरण से जुड़े लोग रहमान चाचा कहते थे। साथ ही हिंदू लड़कियों को इस्लाम में कन्वर्ट करने के लिए अपने गैंग के लोगों को ट्रेनिंग देता था। उसके गैंग के लोगों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए हिंदू धार्मिक प्रतीकों का अपमान किया जाता था और उन्हें बुतपरस्त बताकर मानसिक रूप से कमजोर किया जाता था।

बता दें कि अब्दुल रहमान गांव रामगढ़ का निवासी है। करीब 30 वर्ष पहले वह गांव से गायब हो गया था। महेंद्र के पिता प्रेमपाल जादौन ने ग्रामीणजनों को बताया कि बेटा मुंबई में रह रहा है। गांव से जाने के बाद सिर्फ एक बार महेंद्र वापस घर आया। उसका घर-खेत सब बिक चुका है।

ग्रामीणों के अनुसार, महेंद्र के पिता का नाम प्रेमपाल जादौन था। प्रेमपाल के तीन बेटे थे। बड़े बेटे ने एक मुस्लिम महिला से शादी कर ली थी। बीच वाले बेटे की हत्या हो गई थी और तीसरे नंबर पर था पप्पू उर्फ महेंद्र। इसके बाद में महेंद्र सिंह जादौन ने भी धर्म परिवर्तन कर लिया और उसका नया नाम अब्दुल रहमान हो गया।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img