नेता प्रतिपक्ष के साथ आआपा विधायकों ने दूसरे दिन भी विधानसभा के बाहर किया प्रदर्शन

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी और आम आदमी पार्टी (आआपा) के विधायकों ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी दिल्ली विधानसभा परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि क्या जय भीम का नारा लगाना अपराध है।

आतिशी ने आज सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट में भारतीय जनता पार्टी की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज दूसरे दिन भी आम आदमी पार्टी के विधायकों को पुलिस बल तैनात कर विधानसभा परिसर में जाने से रोका गया। उन्होंने कहा कि आआपा का विधायक दल इस तानाशाही के विरोध में राष्ट्रपति भवन जाने लगा तो सड़कों पर रोक दिया गया।

आतिशी ने सवालिया लहजे में कहा कि क्या अब इस देश में ‘जय भीम’ बोलना अपराध है? भाजपा बाबा साहेब से इतनी नफ़रत क्यों करती है? आतिशी ने कहा कि भाजपा को लगता है कि देश लोकतंत्र और संविधान से नहीं तानाशाही से चलता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles