Sunday, March 1, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

संगम तट पर आस्था का सैलाब, 62 करोड़ से अधिक ने किया पुण्य स्नान

महाकुंभ नगर, (वेब वार्ता)। महाकुंभ 2025 के समापन की घड़ी नजदीक आने के साथ ही संगम में स्नान करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान पर्व के साथ 45 दिनों तक चलने वाले महाकुंभ का समापन हो जायेगा।

इस पावन अवसर पर दिव्य स्नान का पुण्य लाभ लेने के लिये देश दुनिया के कोने कोने से श्रद्धालु तीर्थराज प्रयागराज की धरती पर कदम रख रहे हैं। सोमवार को स्नान करने वालों का तांता लगा हुआ है और सुबह दस बजे तक करीब 55 लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके थे जिन्हे मिला कर अब तक महाकुंभ में संगम स्नान करने वालों की संख्या 62 करोड़ से अधिक हो चुकी है।

अंतिम स्नान पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की आशंका के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये हैं। प्रयागराज को जोड़ने वाले मार्गो पर वाहनाें की लंबी कतारें लगी हुयी हैं वहीं संगम तट पर बड़ी संख्या मे स्नान ध्यान का क्रम अनवरत जारी है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img