Saturday, February 14, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

फिलिप्स के शतक से न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 78 रन से हराया

लाहौर, (वेब वार्ता)। ग्लेन फिलिप्स के पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शतक की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को यहां त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में पाकिस्तान को 78 रन से हरा दिया।

फिलिप्स ने 74 गेंद में छह चौकों और सात छक्कों से 74 गेंद में नाबाद 106 रन की पारी खेलकर चैंपियन्स ट्रॉफी की अपनी पुख्ता तैयारियों का नजारा पेश किया। उनकी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 330 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। डेरिल मिचेल (81) और केन विलियमसन (58) ने भी न्यूजीलैंड के लिए अर्धशतक जड़े।

पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने तीन विकेट चटकाए लेकिन उन्होंने 10 ओवर में 88 रन लुटाए। अबरार अहमद ने 21 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 47.5 ओवर में 252 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से मिचेल सेंटनर ने 41 जबकि मैट हेनरी ने 53 रन देकर तीन-तीन विकेट चटकाए।

बीमार होने के कारण सात महीने से अधिक समय में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज फखर जमां 69 गेंद में सात चौकों और चार छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। उनके अलावा सलमान आगा (40) और तैयब ताहिर (30) ही कुछ देर टिककर खेल पाए।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img