IPL 2026 ओपनिंग मैच: RCB vs SRH कब, कहां और कैसे देखें लाइव

IPL 2026 की धमाकेदार शुरुआत

बेंगलुरु, 28 मार्च (वेब वार्ता)। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 19वें सीजन का आगाज आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबले से होगा। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां फैंस को विराट कोहली का जलवा देखने को मिलेगा।

कब और कहां होगा मुकाबला?

RCB और SRH के बीच यह मुकाबला 28 मार्च, शनिवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा मैच?

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

टीवी पर कहां देखें लाइव?

भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?

फैंस इस मुकाबले को जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर देख सकते हैं।

RCB vs SRH हेड टू हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि RCB ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

RCB टीम का स्क्वॉड

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड समेत अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।

SRH टीम का स्क्वॉड

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, हेनरिक क्लासेन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट सहित अन्य खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles