IPL इतिहास: ब्रायन लारा की जिद बनी सबसे बड़ी वजह, नहीं खेल पाए दुनिया की सबसे बड़ी लीग

ब्रायन लारा की जिद ने रोका IPL करियर

नई दिल्ली, 26 मार्च (वेब वार्ता)। IPL दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग मानी जाती है, जिसमें दुनिया भर के दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। लेकिन वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा इस लीग का हिस्सा नहीं बन पाए। खास बात यह है कि उन्हें IPL का पहला कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया गया था, फिर भी उनकी एक जिद के कारण उनका IPL करियर शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया।

पहला कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बावजूद नहीं खेले

क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट में 400 रन और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 501 रन की ऐतिहासिक पारियां खेली हैं। जब 2008 में IPL की शुरुआत हो रही थी, तब BCCI चाहता था कि दुनिया के बड़े खिलाड़ी इस लीग से जुड़ें। इसी वजह से लारा को सबसे पहले कॉन्ट्रैक्ट भेजा गया था, क्योंकि उस समय उनकी ब्रांड वैल्यू बेहद ऊंची थी।

1 मिलियन डॉलर की मांग बनी बाधा

IPL गवर्निंग काउंसिल ने विदेशी खिलाड़ियों के लिए 4 लाख डॉलर की अधिकतम सीमा तय की थी। लेकिन ब्रायन लारा इससे संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने 1 मिलियन डॉलर की मांग रख दी। उस समय लारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके थे, इसलिए फ्रेंचाइजियों ने इतनी बड़ी रकम खर्च करने में रुचि नहीं दिखाई। उनकी इस मांग ने उन्हें IPL से दूर कर दिया।

2011 ऑक्शन में भी नहीं मिला खरीदार

समय के साथ लारा ने अपनी शर्तें छोड़ दीं और 2011 के मेगा ऑक्शन में 4 लाख डॉलर के बेस प्राइस के साथ अपना नाम दर्ज कराया। हालांकि तब तक IPL टीमों की रणनीति बदल चुकी थी और वे युवा खिलाड़ियों पर दांव लगा रही थीं। नतीजतन, किसी भी फ्रेंचाइजी ने लारा को नहीं खरीदा और वे अनसोल्ड रह गए।

कोच के रूप में जुड़े IPL से

हालांकि ब्रायन लारा बतौर खिलाड़ी IPL में कभी नहीं खेल पाए, लेकिन बाद में उन्होंने कोच के रूप में इस लीग से जुड़कर अपनी भूमिका निभाई। उनकी कहानी IPL इतिहास की उन दिलचस्प घटनाओं में शामिल है, जहां एक महान खिलाड़ी अपनी शर्तों के कारण सबसे बड़ी लीग से दूर रह गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles