भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराया, सीरीज पर 4-1 से कब्जा

पुणे, (वेब वार्ता)। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज पर 4-1 से कब्जा जमाया है। भारत ने रविवार को आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड को 150 रनों से धूल चटाई। अभिषेक शर्मा (135) के शतकीय तूफान में इंग्लैंड टीम उड़ गई। भारत ने 248 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की पारी 10.3 ओवर में 97 रनों पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए सर्वाधिक रन ओपनर फिल साल्ट ने बनाए। उन्होंने 23 गेंदों में 7 चौकों और 3 छक्कों के जरिए 55 रन बटोरे। जैकब बेथल ने 10 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर (7), हैरी ब्रूक (2) और लियाम लिविंगस्टोन (9) समेत इंग्लैंड के आठ प्लेयर दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। बैन डकेट का खाता नहीं खुला। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए। वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक ने दो-दो जबकि रवि बिश्नोई ने एक शिकार किया।

इससे पहले, भारत ने टॉस गंवाने के बाद निर्धारित 20 ओवरों में 247 रन जोड़े। भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने यागदार शतक जमाया। उन्होंने 54 गेंदों में 7 चौकों और 13 छक्कों के जरिए 135 रन बनाए। यह भारत के लिए सबसे बड़ी टी20 पारी है। उनके अलावा शिवम दुबे ने 30 और तिलक वर्मा ने 24 रनों का योगदान दिया। संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने क्रमश: 16 और 15 रन निकले। कप्तान सूर्यकुमार यादव (2), हार्दिक पांड्या (9) और रिंकू सिंह (9) दहाई अंक में नहीं पहुंचे। इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्से ने तीन और मार्क वुड ने दो विकेट चटकाए। जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जेमी ओवरटन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

भारत : 247/9 (20 ओवर)

इंग्लैंड : 97/10 (10.3 ओवर)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles