ई पेपर
Monday, September 15, 2025
WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक
सब्सक्राइब करें
हमारी सेवाएं

हॉकी इंडिया ने एचआईएल के लिए पंजीकरण शुरू किया

नयी दिल्ली, 14 जून (वेब वार्ता) हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपनी राष्ट्रीय लीग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसका आठ साल बाद दोबारा आयोजन किया जाएगा और यह पुरुष तथा महिला दोनों वर्ग में होगी।

हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में आठ पुरुष और छह महिला टीम हिस्सा लेंगी और इसके लिए पंजीकरण की अंतिम तारीख 30 जून है। हॉकी इंडिया ने लीग में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से भी आवेदन आमंत्रित किए हैं जो दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच आयोजित होने वाली है।

इस विंडो (टूर्नामेंट के आयोजन का समय) को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मंजूरी दे दी है।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

खबरें और भी