FIDE वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 : दिव्या देशमुख बनीं शतरंज की नई विश्व चैंपियन, कोनेरू हम्पी को हराकर रचा इतिहास

FIDE वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं दिव्या, 43 लाख रुपये की इनामी राशि के साथ देश का नाम किया रोशन

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। भारतीय खेल जगत के लिए 28 जुलाई 2025 एक ऐतिहासिक दिन बन गया है। भारत की 19 वर्षीय युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने दुनिया की शीर्ष रैंकिंग महिला ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को पराजित कर FIDE वुमेन्स वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीत लिया है। यह जीत न केवल दिव्या के व्यक्तिगत करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि है, बल्कि यह भारत के शतरंज इतिहास में भी एक नया अध्याय जोड़ती है।

ऐतिहासिक मुकाबला – हम्पी बनाम दिव्या

फाइनल में दो भारतीय दिग्गजों की टक्कर देखना खेलप्रेमियों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं था। जहां एक ओर अनुभवी खिलाड़ी कोनेरू हम्पी थीं, जो कई बार विश्व चैंपियनशिप की दावेदार रह चुकी हैं, वहीं दूसरी ओर उभरती हुई प्रतिभा दिव्या देशमुख ने चौंकाते हुए यह फाइनल मुकाबला अपने नाम किया।

मैच में दिव्या ने असाधारण मिड-गेम रणनीति और एंडगेम प्लानिंग के जरिए हम्पी पर बढ़त बनाई। उन्होंने मुकाबले के दौरान अपनी कूल माइंडेड अप्रोच, जोखिम लेने की क्षमता और आक्रामक खेलने की शैली से दर्शकों और विश्लेषकों को चौंका दिया।

दिव्या देशमुख: भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर

इस जीत के साथ दिव्या देशमुख भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर (GM) बन गई हैं। 19 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में दुर्लभ और ऐतिहासिक है। इससे पहले भारत की कोई भी महिला खिलाड़ी FIDE वुमेन्स वर्ल्ड कप जीत नहीं सकी थी।

दिव्या को इस शानदार प्रदर्शन के लिए ₹43 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।

भारत में बढ़ती शतरंज क्रांति का चेहरा बनीं दिव्या

हाल के वर्षों में भारत में शतरंज का ग्राफ तेजी से ऊपर गया है। विश्वनाथन आनंद, कोनेरू हम्पी, पेंटाला हरिकृष्णा, आर. प्रज्ञानानंद जैसे खिलाड़ियों के बाद अब दिव्या देशमुख जैसी नई पीढ़ी भारतीय शतरंज को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।

ऑनलाइन शतरंज प्लेटफॉर्म्स, स्कूल स्तर पर शतरंज की शिक्षा, और राज्य स्तरीय अकादमियों की मदद से आज भारत विश्व शतरंज पावरहाउस बनता जा रहा है, और दिव्या इस विकास की नई प्रतीक बनकर उभरी हैं।

बधाइयों का तांता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, गृह मंत्तरी अमित शाह तथा FIDE के अध्यक्ष आर्कडी द्वोर्कोविच ने दिव्या को ट्वीट करके बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने कहा:

“दिव्या देशमुख की ऐतिहासिक जीत हर भारतीय के लिए गर्व का विषय है। यह युवा भारत की असीम संभावनाओं का प्रमाण है।”

ये भी पढ़ें….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles