पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग राहुल ने की बैठक

- Advertisement -

-राहुल गांधी का गुजरात दौरा: कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की तैयारी

अहमदाबाद, (वेब वार्ता)। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। इस बीच एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का अनेक नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दो दिन वे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों की मैराथन सीरीज करेंगे। इसी बीच राहुल गांधी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस दफ्तर में मीटिंग की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस ऑफिस में एक महत्वपूर्ण बैठक की है। इस दौरान उनके साथ संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, गुजरात प्रभारी मुकुल वासनिक और प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल मौजूद थे।

9 घंटे में 5 बैठकें करेंगे राहुल

राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस को मजबूती देने के लिए 9 घंटे में 5 महत्वपूर्ण बैठकें करने जा रहे हैं। इन बैठकों में वे प्रदेश नेताओं, जिला-स्तरीय पदाधिकारियों और वार्ड अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए संगठन की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

दशकों बाद गुजरात में कांग्रेस अधिवेशन

8 और 9 अप्रैल को गुजरात में कांग्रेस का महाधिवेशन होने जा रहा है। इससे पहले कांग्रेस का आखिरी अधिवेशन 1961 में भावनगर में हुआ था। 64 साल बाद गुजरात कांग्रेस का इतना बड़ा आयोजन कर रही है। इसी वजह से राहुल गांधी संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। यहां बताते चलें कि गुजरात में कांग्रेस की पकड़ लगातार कमजोर होती गई, जिसे मजबूती देने राहुल गांधी यहां पहुंचे हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस केवल 17 सीटें ही जीत पाई थी, जबकि 2017 में उसे 77 सीटें मिली थीं। ऐसे में राहुल गांधी का यह दौरा गुजरात में पार्टी को पुनर्जीवित करने की एक कोशिश माना जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img