Monday, February 2, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

प्रधानमंत्री मोदी ने आगा खां चतुर्थ के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को हार्वर्ड स्नातक के रूप में 20 साल की उम्र में ही दुनिया भर में लाखों इस्माइल मुस्लिमों के आध्यात्मिक नेता बन गए आगा खां चतुर्थ के निधन पर शोक जताया और कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान कई लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

आगा खां डवलपमेंट नेटवर्क और इस्माइली धार्मिक समुदाय ने घोषणा की कि शिया इस्माइली मुसलमानों के 49वें वंशानुगत इमाम प्रिंस करीम अल-हुसैनी, आगा खान चतुर्थ का पुर्तगाल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘करीम आगा खां चतुर्थ के निधन से गहरा दुःख हुआ। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने अपना जीवन सेवा और अध्यात्म के लिए समर्पित कर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान कई लोगों को प्रेरित करता रहेगा। मैं हमेशा उनके साथ अपनी बातचीत को संजोकर रखूंगा। उनके परिवार और दुनिया भर में लाखों अनुयायियों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना।’’

प्रधानमंत्री ने आगा खां के साथ अपनी मुलाकात से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। आगा खां के अनुयायी उन्हें पैगंबर मुहम्मद का वंशज मानते हैं। उन्होंने बड़ा औद्योगिक उपक्रम खड़ा किया और परोपकार के भी कार्य किए।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img