PM मोदी ने जापान फोरम में कहा- “दुनिया की निगाहें भारत पर टिकीं, जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था”

- Advertisement -

टोक्यो/नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो में आयोजित इंडिया-जापान इकोनॉमिक फोरम को संबोधित करते हुए देश की राजनीतिक-आर्थिक स्थिरता और तेज विकास का हवाला देते हुए जापान के साथ साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया न केवल भारत पर नजर रख रही है, बल्कि देश पर भरोसा भी कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, *”भारत में पूंजी केवल बढ़ती नहीं है, बल्कि इसमें कई गुना तेजी से वृद्धि होती है। आप सभी पिछले 11 वर्षों में भारत में हुए विकास और परिवर्तन से अवगत हैं। भारत में राजनीतिक-आर्थिक स्थिरता, नीतियों में पारदर्शिता और पूर्वानुमानशीलता है। आज, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और बहुत जल्द, यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।”*

मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी पर सहयोग

प्रधानमंत्री मोदी ने मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, इनोवेशन, ग्रीन एनर्जी और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में जापान के साथ साझेदारी बढ़ाने की वकालत की। उन्होंने कहा कि भारत और जापान की साझेदारी न केवल द्विपक्षीय हितों के लिए, बल्कि वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण है।

15वें इंडिया-जापान एनुअल समिट

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार सुबह टोक्यो पहुंचे और 15वें इंडिया-जापान एनुअल समिट में भाग लेने के लिए अपनी दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा की शुरुआत की। इससे पहले, भारतीय समुदाय ने पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण जयकारों के साथ प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

29-30 अगस्त की अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ अपनी पहली औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेताओं द्वारा भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करने की उम्मीद है, जिसमें रक्षा और सुरक्षा, व्यापार और निवेश, डिजिटल टेक्नोलॉजी, जलवायु कार्रवाई और इनोवेशन सहित प्रमुख क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

एससीओ शिखर सम्मेलन में भागीदारी

जापान में अपने कार्यक्रमों के समापन के बाद, प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए चीन रवाना होंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img