विश्व हिंदू महासंघ की भारत इकाई के अध्यक्ष नियुक्त हुए महंत सुरेंद्रनाथ जी

- Advertisement -

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू महासंघ की सर्व सम्मति से निर्वाचित अध्यक्षा अस्मिता भंडारी ने महंत सुरेंद्रनाथ जी को भारत इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि महंत जी के नेतृत्व में महासंघ निरंतर प्रगति कर रहा है महंत जी ने महासंघ की ख़ेमे बाजी को समाप्त करके महासंघ को एकजुट कर सभी को एक मंच पर लाने का सराहनीय कार्य किया है। मुझे विश्वास है कि महंत जी के नेतृत्व में महासंघ और अधिक सक्रिय और मजबूत होगा। इस अवसर पर महासंघ भारत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगी तेजपाल, संगठन मंत्री राजकुमार, महामंत्री प्रभास चंद्र, मातृ शक्ति प्रकोष्ठ की अध्यक्षा रीना सिंह, दिल्ली प्रदेश की अध्यक्षा पिंकी सिंह सहित महासंघ के सैंकड़ों कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में उपस्थित रहे। महासंघ दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने विश्वास दिलाया कि वो संगठन की मजबूती के लिए तन, मन, धन से कार्य करेंगे और राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेश का पालन करेंगे। अंत में पुनः भारत इकाई के अध्यक्ष बनने पर अंतरराष्ट्रीय अध्यक्षा का आभार प्रकट करते हुए महंत जी ने कहा की वो महासंघ को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनायेंगे। शीघ्र ही महासंघ की पूरे भारत में इकाइयाँ गठित की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img
spot_img