Sunday, March 16, 2025
Homeराष्ट्रीयदेश की संपत्ति को लूटना विदेश में प्रधानमंत्री के लिए ‘व्यक्तिगत मामला’...

देश की संपत्ति को लूटना विदेश में प्रधानमंत्री के लिए ‘व्यक्तिगत मामला’ बन जाता है: राहुल गांधी

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अमेरिका में उद्योगपति गौतम अदाणी से जुड़े मामले में की गई टिप्पणी को लेकर शुक्रवार आरोप लगाया कि विदेश में प्रधानमंत्री मोदी के लिए रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना “व्यक्तिगत मामला” बन जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में गौतम अदाणी से जुड़े सवाल पर कहा, ‘‘भारत एक लोकतंत्र है और हमारी संस्कृति ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की है। हम पूरी दुनिया को एक परिवार मानते हैं। मेरा मानना ​​है कि हर भारतीय से मेरा नाता है।’’ मोदी ने कहा कि दो नेताओं के बीच बातचीत में ऐसे व्यक्तिगत मामलों पर चर्चा नहीं की जाती।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘देश में सवाल पूछो तो चुप्पी, विदेश में पूछो तो निजी मामला। अमेरिका में भी मोदी जी ने अदाणी जी के भ्रष्टाचार पर पर्दा डाल दिया।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब मित्र की जेब भरना मोदी जी के लिए “राष्ट्र निर्माण” है, तब रिश्वतखोरी और देश की संपत्ति को लूटना “व्यक्तिगत मामला” बन जाता है।’’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हमारे बारें में

वेब वार्ता समाचार एजेंसी

संपादक: सईद अहमद

पता: 111, First Floor, Pratap Bhawan, BSZ Marg, ITO, New Delhi-110096

फोन नंबर: 8587018587

ईमेल: webvarta@gmail.com

सबसे लोकप्रिय

Recent Comments