Wednesday, December 3, 2025
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

सुनील कनुगोलू कौन हैं? कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के बाद फिर चर्चा में आया नाम

नई दिल्ली, 04 मई (वेब वार्ता)। लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 4 जून 2024 को वोटिंग के आंकड़े जारी किए जा रहे है। अब तक जारी किए गए आंकड़ों में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बीते 10 सालों में काफी बेहतर दिखाई दे रहा है। ऐसे में कांग्रेस के इस प्रदर्शन के बाद एक नाम की काफी चर्चा हो रही है जो कि सुनील कनुगोलू हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की बंपर जीत के बाद चर्चा में आए थे। आइए जानते हैं कनुगोलू से जुड़ी कुछ खास बातें।

सुनील कनुगोलू कौन हैं?

जानकारी के मुताबिक, सुनील कनुगोलू चुनावी रणनीतिकार हैं और कांग्रेस के लिए चुनावी सफलता की योजना बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राहुल गांधी की सादगी और आम लोगों के साथ उनके सार्वजनिक कार्यक्रम कई अन्य कार्यक्रम सुनील कनुगोलू की योजना रही है। इसके अलावा उन्होंने पेसीएम अभियान और सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की अलग-अलग यात्राओं की भी योजना बनाई थी। तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में भी उनका नाम सामने आया था।

किन-किन नेताओं के लिए काम किया?

40 साल के सुनील चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के पूर्व सहयोगी रहे हैं। कनुगोलू ने पहले भाजपा के अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ काम किया था और बाद में उन्होंने कांग्रेस के लिए अभियान की रणनीति बनाना शुरू कर दिया। कनुगोलू ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में भी योगदान दिया था। कनुगोलू ने उत्तर प्रदेश में भाजपा के लिए काम किया था और कहा जाता है कि उन्होंने 2017 में योगी आदित्यनाथ की शानदार जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest

More articles