Monday, February 2, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

खरगे-राहुल ने गांधी स्मृति पर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, (वेब वार्ता)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

श्री खरगे तथा श्री गांधी ने शहीद दिवस पर गांधी स्मृति, तीस जनवरी मार्ग पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। बापू की इसी स्थान पर गोली मारकर हत्या की गई थी।

उन्होंने कहा कि बापू ने देश को सत्य और अहिंसा के मार्ग की महत्ता समझाई। उनका दिखाया मार्ग ही देश को आगे लेकर जाएगा। उनके विचार और सिद्धांत हमें सदैव प्रेरणा देते रहेंगे तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम देश में न्याय को स्थापित करेंगे।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img