केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री मान तथा पार्टी विधायकों से मंगलवार को करेंगे मुलकात

चंडीगढ़, (वेब वार्ता)। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के पार्टी विधायकों के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

दिल्ली में ‘आप’ की हार के दो दिन बाद यह बैठक हो रही है। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी लगभग 27 साल बाद सरकार बनाने जा रही है।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीट के लिए पांच फरवरी को हुए चुनाव में भाजपा ने 48 सीट जीतीं, जबकि ‘आप’ 22 पर सिमट गई तथा कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई।

चुनाव से पहले, मुख्यमंत्री मान, कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों तथा विधायकों सहित ‘आप’ की पूरी पंजाब इकाई ने पार्टी उम्मीदवारों के लिए दिल्ली में आक्रामक प्रचार किया था।

पार्टी के स्टार प्रचारक रहे मान ने ‘आप’ उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के वास्ते दिल्ली में रोड शो तक किया था।

पंजाब विधानसभा की 177 सीट में 92 सीट जीतकर ‘आप’ ने 2022 में सरकार बनाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img
- Advertisement -

Latest

More articles