Thursday, February 12, 2026
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़ें

बच्चों को बॉर्डर दिखाने आईं महिलाएं, बोलीं- यहीं पंजाब के किसानों पर ढहाया गया जबर

चंडीगढ़, 26 फरवरी (वेब वार्ता)।शंभू बॉर्डर पर रविवार को माहौल शांतिपूर्ण बना रहा। हालांकि बॉर्डर पर काफी भीड़ रही। यहां तक कि महिलाएं भी अपने बच्चों के साथ बॉर्डर पर पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि वह अपने बच्चों को बॉर्डर दिखाने लाई हैं।

बच्चों को बता रही हैं कि यहीं पर उनके पंजाब के किसानों पर जबर ढहाया गया है, जिससे उन्हें भी प्रेरणा मिले और आगे जाकर इन्होंने ही इस लड़ाई को आगे बढ़ाना है। हालांकि हरियाणा सरकार की तरफ से अभी भी पुल पर कड़े सुरक्षा प्रबंध कर रखे हैं।

बॉर्डर के नजदीक बड़े-बड़े कीलों के साथ लोहे की कटीली तारें लगी हैं और फिर सीमेंट की मजबूत बैरिकेडिंग के बाद भारी सुरक्षा बल तैनात हुआ है। नदी के पास भी पुलिस बल तैनात है, ताकि वहां से भी किसान आगे न बढ़ सकें। उधर, किसानों की तरफ से भी बॉर्डर से करीब एक किलोमीटर पहले रस्सी लगा रखी है।

उधर, किसान नेताओं की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को डब्ल्यूटीओ किस तरह से खेती सेक्टर को प्रभावित कर रहा है, उस पर विचार चर्चा के लिए माहिर बुलाए गए थे। मीडिया से बात करते किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार कहती है कि अगर सभी 23 फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी दे दी, तो बाजार में महंगाई हो जाएगी।

Author

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img
spot_img

Latest

spot_img
spot_img

More articles

spot_img